मध्य प्रदेश पुनर्गठन के समय मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन का सबसे वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरिक्षक होता था तथा प्रशासनिक दृष्टि से संपूर्ण मध्य प्रदेश को पांच रेंज में बांटा गया था।
  1. ग्वालियर
  2. इंदौर 
  3. रीवा 
  4. जबलपुर
  5. रायपुर
MP Police


वर्ष 1982 में पुलिस महानिरीक्षक पद के साथ साथ पुलिस महानिदेशक का  पद सृजित कर उसे मध्य प्रदेश पुलिस केके सरवोच्च पुलिस अधकारी के रूप में नियुक्त किया जाने लगा। पुलिस महानिदेशक गृह सचिव के आधीन कार्य करता है।

◆ मध्यप्रदेश पुलिस का मुख्यालय भोपाल में है। प्रशासनिक दृष्टि से मध्य प्रदेश पुलिस को 11 I.G. ZONE ,15 D.I.G. रेंज और 52 जिला पुलिस मुख्यालय में विभक्त किया गया है। प्रत्येक जिले में पुलिस अधीक्षक के नियंत्रण में पुलिस प्रशासन संचालित होता है।

 ◆ वर्तमान पुलिस संगठन:-

  • जोन (IG) - 11
  • रेंज (DIG)- 15
  • पुलिस जिले- 52
  • पुलिस कंट्रोल रूम- 53
  • पुलिस अनुभाग- 183
  • पुलिस थाने - 1061
  • पुलिस चौकी - 575
  • पुलिस बटालियन - 26
  • होमगार्ड कंपनी- 106
मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल अधनियम वर्ष 1968 में लागू किया गया था, जिसके अंतर्गत 26 बटालियन कार्यरत है, जिनमे से 2 बटालियन असम और केम्प क्लरी में कार्यरत है।

शासकीय रेलवे पुलिस बल का मुख्यालय भोपाल में है। इसके तीन पुलिस सेक्शन भोपाल, इंदौर, और जबलपुर में बांटा गया है।

जेल पुलिस, पुलिस विभाग से पृथक विभाग है। मध्य प्रदेश राज्य में कुल 123 जेल है, जिनमें से

  • 11 केंद्रीय जेल 
  • 40 जिला जेल 
  • 71 उप जेल
  • 1 खुली जेल (हिशंगाबाद) के रूप में संचालित है।

होमगार्ड पुलिस प्रशासन का एक महत्वपूर्ण व्यवस्तिथ संगठन है। मध्य प्रदेश में होमगार्ड की 106 कंपनियां है।

मध्य प्रदेश में ग्राम और नगर रक्षा समिति विधेयक  वर्ष 1999 में लागू किया गया, जिसके अंतर्गत सुशासन व कानून व्यवस्था के लिए ग्राम तथा नगर रक्षा समिति का गठन किया जाता है।

कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न:- MCQS

  1. रुस्तम जी सशस्त्र पुलिस महाविद्यालय ,इंदौर की स्थापना किस वर्ष की गई - वर्ष 1980
  2. जवाहरलाल पुलिस अकादमी कहाँ है- सागर 
  3. मध्य प्रदेश राज्य पुलिस अकादमी की स्थापना कब की गई थी- 10जून 2013
  4.  मध्य प्रदेश राज्य पुलिस अकादमी  कहाँ स्तिथ है- भोपाल (भौरा)

अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें:-

भिण्ड जिला क्यों है विख्यात

मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व 

मुरैना जिले क्यों है विख्यात? संपूर्ण जानकारी

सतना जिले क्यों विख्यात है?

सतना जिले में आज से होगा टीकाकरण

इंजीनियरिंग (हब)

भारत में Pubg की होने वाली है दोबारा वापसी

पटाखे के विक्रय और उपयोग पर प्रतिबन्ध

रेलवे टिकट घोटाला

रुक जाना नही योजना दिसम्बर 2020 टाइम टेबल

LPG गैस सिलेंडर के नए नियम

____________________________________________
Join Our Telegram Group for latest news updated Telegram