MP Crime: मध्य प्रदेश का सागर जिला खौफ में है. दरअसल, यहां सीरियल किलर घूम रहा है. यह सीरियल किलर तीन दिन में सोते हुए तीन गार्डों की हत्या कर चुका है. इन घटनाओं के बाद जिले में सनसनी फैली हुई है. पहले अंजीन शख्स ने भैंसा के कारखाने के गार्ड का कत्ल किया, फिर आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के चौकीदार का उसके बाद रतौना स्थित एक मकान की रखवाली कर रहे चौकीदार को मार डाला. यह लोगों को दर्दनाक तरीके से मार रहा है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

source https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/sagar-serial-killer-on-prowl-smashing-heads-of-sleeping-guards-sagar-in-panic-police-fir-in-terrible-crime-mpns-4528215.html