मध्य प्रदेश के देवास जिले में रविवार को अजीबो-गरीब वाकया हुआ. यहां किसानों ने अनूठे तरीके विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने प्याज और लहसुन की शवयात्रा निकाली. इस शव यात्रा में युवा किसान संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए. उन्होंने प्याज और लहसुन के उचित दाम नहीं मिलने पर जमकर नारे बाजी की. किसानों ने कहा कि हमें हमारी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा. अगर हमें आत्महत्या करनी पड़ी तो उसके जिम्मेदार शासन-प्रशासन होंगे.

source https://hindi.news18.com/photogallery/madhya-pradesh/dewas-shocking-photos-mp-farmers-carried-onion-garlic-shavyatra-for-not-getting-msp-look-at-pics-mpns-4453088.html