MP Latest News: सागर जिले से बड़ी खबर है. यहां के बंडा थाने में खुद को आग लगाने वाले किसान शीतल रजक हाल ही में जिंदगी की जंग हार गए. उनकी मौत पर बंडा से कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी न केवल फूट-फूटकर रोए, बल्कि 7 घंटे तक तेज बारिश में धरना भी दिया. उनका धरना तब खत्म हुआ जब कलेक्टर ने उनसे कहा कि 17 तारीख तक दोषियों पर कार्रवाई हो जाएगी. इस पर लोधी ने कहा कि अगर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उसी तारीख से उग्र आंदोलन करेंगे.

source https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/sagar-mla-tarvar-singh-lodhi-cries-publicaly-over-farmer-sheetal-rajak-death-who-set-himself-on-fire-in-police-station-sagar-video-viral-mpns-4468543.html