Unique Story: उमरिया जिले में एक मां अपने डेढ़ साल के मासूम को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई. उसने 25 मिनट तक बाघ से लड़ाई की और आखिरकार बच्चे को मौत के मुंह से खींच लिया. हालांकि, इस लड़ाई में उसकी हालत गंभीर हो गई है. उसकी गर्दन टूट गई है और बाघ के नाखून उसके शरीर के अंदर तक घुस गए हैं. उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है. मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रोहनिया गांव का है. बताया जाता है कि बाघ ने उस वक्त हमला किया, जब मां-बेटा किसी काम से खेतों में थे.

source https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/umaria-mother-who-takes-out-one-and-half-year-old-son-from-tiger-jaw-fighting-with-death-heart-wrenching-story-bandhavgarh-tiger-reserve-mpns-4546779.html