Ganesh Chaturthi 2022: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भगवान श्री गणेश का प्राचीन मंदिर है. मान्यता है कि भगवान श्री गणेश ने खुद इस स्थान को रहने के लिए चुना. मंदिर की महिला पुजारी का दावा है कि कैसी भी समस्या हो, श्री गणेश हर दुख और समस्या दूर करते हैं. मंदिर में उन भक्तों की भी मनोकामना पूरी होती है, जिनकी शादी में विघ्न है. इसके लिए लोग यहां सिक्के चिपकाते हैं. यह मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थापित है. भगवान श्री गणेश की मूर्ति सदियों पुरानी और दुर्लभ है.

source https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/bhopal-unmarried-devotees-pray-lord-ganesha-for-marriage-know-miracle-of-god-ancient-temple-in-narsinghpur-mpns-4537763.html