Padyatra : कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने 425 किलोमीटर की पदयात्रा करने का प्लान तैयार किया है. ग्वालियर चंबल में जयवर्धन की पदयात्रा होगी. सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जयवर्धन ग्वालियर चंबल में पदयात्रा करेंगे. इसी तरके कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी 350 किलोमीटर की पदयात्रा की तैयारी में हैं. आरिफ मसूद की पदयात्रा भोपाल से बुरहानपुर तक होगी. कांग्रेस विधायक पाची लाल मेड़ा पहले से ही धार के कारम डैम लीकेज और उसके कारण विस्थापित हुए लोगों के लिए पद यात्रा निकाल रहे हैं. मेड़ा ने ऐलान किया है कि उनकी पदयात्रा भोपाल तक जाएगी.

source https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/bhopal-bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-jaivardhan-singh-will-go-on-padyatra-in-jyotiraditya-scindia-area-gwalior-chambal-mpsg-4638383.html