MP News: मध्य प्रदेश के देवास जिले में पति ने पत्नी को दर्दनाक मौत दी. उसने पहले पत्नी को जहर खिलाया, फिर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर सिर दीवार पर मार दिया. उसके बाद महिला को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल लाया गया था. यहां उसकी मौत हो गई थी. यह घटना 25 अगस्त को देवास के बालोदा गांव में घटी. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो महिला के बच्चे ने हत्या का सारा राज खोल दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पत्नी उसे अपराध करने से रोकती थी, इसलिए उसने उसे रास्ते से हटा दिया.

source https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/dewas-shocking-husband-gives-poison-to-wife-beats-her-to-death-police-arrested-accused-rachna-murder-case-mpns-4548795.html