MP Latest News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बच्ची की गर्भ में ही मौत हो गई. उसकी मां ने आरोप लगाया है कि जो एंबुलेंस उसे लेकर जिला अस्पताल आ रही थी उसके ड्राइवर ने रास्ते में दोस्त के साथ शराब पी और नशे में गाड़ी चलाई. इस वजह से एंबुलेंस पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई. दूसरी ओर, डॉक्टरों ने बताया कि महिला को सात महीने का गर्भ था और उसे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी. इस मामले को सिविल सर्जन अमर सिंह चौहान ने कहा कि अगर इस मामले में 108 एंबुलेंस के ड्राइवर की लापरवाही होगी, तो उसकी पूरी जांच कराई जाएगी.

source https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/khargone-shocking-baby-girl-died-in-womb-as-drunk-driver-hit-ambulance-on-tree-and-overturned-mother-shocked-ruckus-in-khargone-mpns-4576157.html