Crime Against Woman. घटना ये थी कि गांव के दबंगों की पुलिस में शिकायत करना एक गरीब परिवार को इतना महंगा पड़ा कि ना सिर्फ उसके घर में घुसकर दबंगों ने महिला से मारपीट की, बल्कि पीड़ित महिला को अर्धनग्न करके पूरे गांव में घसीटा. महिला अब गंभीर स्थिति में सतना जिला अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने इस मामले में महिला के बयान के आधार पर 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया. उनके खिलाफ, मारपीट के साथ साथ ipc की धारा 354 क और ख के तहत मामला दर्ज है. मैहर पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी ऋषिराज पटेल, महेंद्र पटेल, शिव कुमार पटेल, प्रभुदयाल पटेल, रवि पटेल को गिरफ्तार किया जा चुका है.

source https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/satna-woman-dragged-half-naked-in-village-houses-of-accused-demolished-by-bulldozers-mpsg-4731451.html